परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सदर प्रखंड के पचलखी वार्ड संख्या 14 निवासी राजेश तिवारी ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री सात
निश्चय योजना के तहत नल जल योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल के लिए वार्ड
सदस्य लीलावती देवी के खाते में 13 जनवरी 2019 को चौदह लाख रुपये भेजी
गई। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वार्ड निवासी आशीष प्रसाद, शिशु
प्रसाद, पप्पू प्रसाद, अजीत प्रसाद, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश
प्रसाद श्रीवास्तव, मुसाफिर साह, अशोक प्रसाद, विमल श्रीवास्तव, निर्मल
कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र सोनी, राजेंद्र सोनी, गणेश सोनी, संतोष
सोनी, सुरेश सोनी, व मुरारी सोनी सहित लगभग 25 लोगों के घरों में इस
योजना के तहत ना तो नलों का कनेक्शन हीं दिया गया और ना हीं पाइप बिछाई
गई है। इस कारण उक्त 25 परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…