परवेज़ अख्तर/सीवान:
मंगलवार को बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी स्व.संत मांझी का पुत्र जीतन कुमार मांझी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बीते 9 जनवरी को संध्या में मैं अपने खेत से आ रहा था.तभी गांव के ही बुनीलाल मांझी, मुकेश मांझी, रंजीत मांझी, राकेश कुमार मांझी, रविता देवी, गिरजा देवी हथियार से लैस होकर अपने दरवाजे के सामने मुझे घेर लिया और मुझे पकड़कर रस्सी से बांधते हुए मारपीट करने लगे और मेरे जेब में रखे रुपए और अन्य सामान भी छीन लिये.
जब मैंने इसका विरोध किया तब उन लोगों द्वारा कहां गया कि तुम जो हमारे ऊपर जो मुकदमा किए हो वह जल्द से जल्द उठा लो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे. जिसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.लेकिन थाना द्वारा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…