Categories: छपरा

छपरा : अब Z श्रेणी के सुरक्षा घेरे में होंगे छपरा के BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी, CRPF रहेगी तैनात

छपरा: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी अब बड़े सुरक्षा घेरे में होंगे. दरअसल, सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा में अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हवाले कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, गृहमंत्रालय ने राजीव प्रताप रूडी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. अब जब भी बीजेपी सांसद बिहार में होंगे तो उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ (CRPF) के जवान तैनात रहेंगे. गौरतलब है कि राजीव प्रताप रूडी चार लोकसभा, एक बार राज्यसभा और एक बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. साथ ही वह अटल और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का भी पद संभाल चुके हैं.

आपको बता दें कि दो साल पहले 2019 में 22 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के सारण सीट से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा हटा दी गई थी। इनके साथ बिहार के 7 वीआईपी को मिली सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई थी। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में बंद लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों को भी वापस करने का आदेश गृह मंत्रालय ने दिता था।

आपको बता दें कि भारत में सुरक्षा का घेरा पांच श्रेणी में बांटा गया है. इसमें पीएम का सुरक्षा घेरा अलग है. भारत में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी (SPG) के जवान हर समय तैनात रहते हैं. इसके अलावा भारत में जो पांच श्रेणी की सुरक्षा उसमें Z+, Z, Y+, Y और X शामिल है.

  • 1.Z+ श्रेणी की सुरक्षा भारत में गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिली है. इस श्रेणी में 10 से ज्यादा कमांडो और कुल 55 जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं.
  • 2.Z श्रेणी की सुरक्षा में 4-5 कमांडो और कुल 22 जवान तैनात रहते हैं.
  • 3.Y+ श्रेणी की सुरक्षा में 1-2 कमांडो और कुल 11 जवान तैनात रहते हैं.
  • 4.Y श्रेणी की सुरक्षा में 8 जवान तैनात रहते हैं.
  • 5.X श्रेणी की सुरक्षा में 2 जवान तैनात रहते हैं.
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025