Categories: छपरा

अब छपरा में 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, लायंस क्लब ने की शुरूआत

छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण ने भगवान बाजार स्थित पायोनियर कंपलेक्स में लायंस अन्नपूर्णा भोजन के तत्वधान में ₹5 में भोजन देने की शुरुआत की । योजना की शुरुआत की पूर्व जिलापाल लायन डॉ. एस. के. पांडेय ने किया । इस अवसर पर डॉ एस.के. पांडेय ने कहा कि भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है । इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ ए. के. श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन के लिए टोकन मनी मात्र 5 रूपये रखा गया है। ताकि भोजन करने वाले के स्वाभिमान की रक्षा की जा सके।

क्लब के अध्यक्ष विक्की आनंद ने कहा कि अभी यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को संचालित होगा जो आगे चलकर प्रत्येक दिन होना है । इस अवसर पर लायंस क्लब की सक्रिय सदस्य अर्चना श्रीवास्तव, रीता वर्मा, सोनी गुप्ता, सीमा संकल्प, शर्मिला आनंद, सत्यनारायण प्रसाद, अभिजीत शरण सिन्हा, डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, डॉ कामेश्वर राय, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, लायन वाशुदेव गुप्ता, सचिव नागेंद्र कुमार सहित कई लायन एवं लियो के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया । इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ लोगों को भोजन कराया गया। इसकी जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन विजय सोनी ने दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026