पटना

अब IG व DIG स्तर के अधिकारी भी करेंगे रात्रि गश्ती, बिहार पुलिस का एक्शन प्लान तैयार

पटना: हाल के दिनों में बिहार में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के बाद बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कई सवाल उठे हैं. इसे लेकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग करके कई दिशा निर्देश दिये थे. उसके बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में है. इसे लेकर DGP ने गुरुवार को सभी ज़िलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जीतेंद्र कुमार ने बैठक में दिये गए निर्देश की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. मुख्य रूप से पहले रात्रि गश्ती को लेकर सभी को दिशा-निर्देश दिये गए हैं. रात्रि गश्ती के लिए अब डीआइजी से लेकर आइजी स्तर के अधिकारी सड़कों पर निकलेंगे.

बता दें कि पुलिस मुख्यालय में वीसी के माध्यम से डीजीपी एसके सिंघल के निर्देशन में सभी जिलों के डीएसपी, एसपी, एसएसपी से लेकर डीआइजी और आइजी स्तर के अधिकारियों को सीएम के निर्देश से अवगत कराया गया. इसके तहत एसपी अपने जिलों के लिए एक्शन प्लान के तहत क्राइम कंट्रोल करने की कार्रवाई करेंगे. पुलिस अधीक्षकों को भी रात में निकल कर सुरक्षा की जांच करनी होगी.

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि बड़े अधिकारियों के अलावा पहले से गश्ती के लिए निकलने वाले छोटे स्तर के पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस वाहनों की भी मॉनिटरिंग की जायेगी. सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस के आधार पर मॉनिटरिंग की जाएगी.

उन्होंने जानकारी दी कि कुछ कार्रवाई पहले से शुरू की गई है. इनकी मॉनिटरिंग के लिए आगे मुख्यालय स्तर से अभियान चलाया जायेगा. सुस्ती करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में पहले से विभिन्न मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी करने का अभियान भी चलाया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026