Categories: छपरा

अब छपरा शहरी क्षेत्र में लगेगा स्मार्ट प्री-पेड मीटर, डीएम ने किया शुभारंभ

छपरा: जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा आज समाहरणालय सभागार में आयोजित स्मार्ट प्री-पेड मीटर से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एन.बी.पी.डी.सी.एल के अभियंताओं के द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुछ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कल से छपरा के शहरी क्षे़त्रों में चालीस हजार उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाना शुरु हो जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इसे भी हम मोबाईल की तरह रिचार्ज कर पाऐंगे और हमें कहीं बाहर बिधुत विपत्र जमा करने जाना नहीं पडे़गा। मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता द्वारा अपना रोज का विधुत खपत, बिहार बिजली स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आपका बॉलेंस खत्म होने के पहले यह ऐप आपको बॉलेंस की जानकारी देता रहेगा। अगर किसी कारणवश आपको रिचार्ज करने में लेट हो रहा है तो भी बॉलेंस खत्म होने के पाँच दिन के बाद आपका विधुत कटेगा। लंबित भुगतान के कारण आपका विधुत कनेक्शन 10 बजें सुबह से 1 बजे के बीच ही काटा जाएगा तथा आपके रिचार्ज करते ही स्वतः विधुत कनेक्ट हो जाएगा।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगते समय आप विधुत विभाग के प्रतिनिधि को अपना मोबाईल नम्बर और ई-मेल आई आवश्यक दे ताकि अन्य बातों की जानकारी आपतक सुविधा से पहूॅच सके। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दो वर्ष के अंदर ही पूरे सारण जिला में स्मार्ट प्री-पेड मीटर विभाग द्वारा लगवा दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ विधुत विभाग, पटना एवं सारण के अभियंता एवं विधुत विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026