पटना

अब खाद की सब्सिडी किसानों के खाते में होगी ट्रांसफर

  • रसायनिक उर्वरक बनाने वाली कंपनियों को नहीं मिलेगा सब्सिडी
  • अब पूरी कीमत का भुगतान कर किसानों को खरीदना होगा खाद

छपरा: किसानों को अब खाद खरीदने के समय दुकानदारों को पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। खाद खरीदने के बाद किसानों के खाते में सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। रसायनिक उर्वरक की खरीद बिक्री को पूरी तरीके से ऑनलाइन कर दिया गया है। पोस मशीन के माध्यम से डीलरों को रसायनिक उर्वरक की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। पोस मशीन के माध्यम से रसायनिक उर्वरक की बिक्री नहीं करने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

जिले में अब तक 30 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। जबकि 64 खाद विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले खाद विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी पहले से रसायनिक उर्वरक बनाने वाली कंपनियों को ही सीधे सब्सिडी का भुगतान किया जाता है और उनके द्वारा बेचे गए खाद के आधार पर उन्हें सब्सिडी का भुगतान करने का प्रावधान है। आने वाले समय में सरकार के द्वारा इस प्रावधान में परिवर्तन किया जायेगा, जिसके मद्देनजर रासायनिक उर्वरक बेचने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को पोस मशीन के माध्यम से खरीद बिक्री करने का निर्देश दिया गया है और जिले के सभी लाइसेंस धारी खाद विक्रेताओं द्वारा पोस मशीन के माध्यम से खाद की बिक्री शुरू कर दी गई है।

आने वाले समय में किसानों के खाते में खाद की सब्सिडी की राशि हस्तांतरित होगी, जिस किसान के द्वारा जितनी मात्रा में खाद की खरीदारी की जाएगी उतनी ही राशि उनके खाते में आएगी। नए वर्ष में खरीफ फसल की बुआई के समय नया प्रावधान लागू कर दिए जाने की तैयारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026