परवेज अख्तर/सिवान:- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीवान सदर अमृता सिंह ने सोमवार को लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अपने कार्यालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. देश में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान समुदाय स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य के जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है. इसी उद्देश्य के साथ पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया. सीडीपीओ द्वारा मौजूद सभी अधिकारियों एवं अन्य को सही पोषण देश रोशन के संबंध में भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत करने, राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, सही पोषण का अर्थ, पौष्टिक आहार, सा़फ पानी और सही प्रथाओं को लोगों तक पहुंचाने, पोषण अभियान को एक देशव्यापी आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव हर शहर में पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने से संबंधित शपथ भी दिलाई. इस दौरान सीडीपीओ अमृता सिंह, महिला प्रवेक्षिका गुड्डी कुमारी, राधारानी कुमारी, राज कुमारी प्रसाद, पूनम कुमारी, कार्यपालक सहायक अजित कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026