एन.वी.रमना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबड़े ने सरकार को भेजी सिफारिश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस एन.वी. रमना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे।मौजूदा चीफ जस्टिस एस.ए.बोबड़े ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी है।पिछले दिनों ही सरकार ने उनसे अपने उत्तराधिकारी के तौर पर नाम भेजने को कहा था।चीफ जस्टिस एस.ए.बोबड़े 23 अप्रैल को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं।इसके बाद एन.वी.रमना शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीषश के तौर पर कामकाज देखेंगे।मौजूदा चीफ जस्टिस एस.ए.बोबड़े के बाद एन.वी.रमना उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ जज हैं।उनका कार्यकाल 26 अगस्त,2022 तक होगा।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे।फरवरी,2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे।63 वर्षीय “नुथालपति वेंकेट रमना” ने 10 फरवरी,1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी।उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी।

45 साल से ज्यादा का है न्यायिक अनुभव,संवैधानिक मामलों के जानकार

इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट,आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी।उन्होंने संवैधानिक,आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है।करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026