Siwan News

दुर्व्यवहार को ले चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, ओपीडी सेवा बाधित

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के तत्वावधान में भोजपुर डीएम के गार्ड द्वारा डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सराकरी अस्पतालों के ओपीडी में चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल से लेकर पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सकों ने ओपीडी में कार्य बहिष्कार करते हुए कामकाज को ठप रखा। जबकि इमरजेंसी सेवा के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा था। ओपीडी में डाक्टरों द्वारा कार्य बहिष्कार के कारण मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। वहीं भगवानपुर हाट, दरौंदा, पचरूखी, जीरादेई, मैरवा, गुठनी, दरौली, सिसवन, हसनपुरा, हुसेनगंज, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर समेत सभी प्रखंडों में स्थित प्राथमिक व रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। कुछ मरीजों को तो प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाते देखा गया। लगभग दस किलो मीटर दूर जुआफर से अपना एवं अपने दो वर्षीय बच्चा अमृत कुमार का इलाज कराने पहुंची सोना देवी, सारण जिले के ब्राहिमपुर की शबाना खातून, नौंवा टोला की रंजू कुमारी, बबीता देवी एवं पूजा देवी सहित अनेकों मरीज ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौट गए या निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने को मजबूर हुए। सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा ने बताया कि आरा में चिकित्सकों के साथ बदसलूकी को लेकर जिले के सभी सरकारी चिकित््सकों ने कार्य बहिष्कार किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026