Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों की होगी तैनाती

परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील लोगों से की है। कहा है कि पर्व को लेकर प्रशासन चौकस है तथा संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम व एसपी ने अधिकारियों को विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। शनिवार को समाहरणालय सभागार में होली को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान अधिकारी द्वय ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने आलाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि होली में शराब सेवन और डीजे बजाकर शरारत करने वाले शराती तत्वों पर प्रशासन की सख्त निगरानी रहेगी और देखे जाने पर इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। एसपी अभिनव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अगाह करते हुए कहा है कि पुलिस को होलिका दहने के रात में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस रात ज्यादा से ज्यादा शरारती तत्व सड़कों पर होते हैं इसका ख्याल रखना होगा। साथ ही पुलिस को जिला में हर जगह होने वाली होलिका दहन की जानकारी भी रखनी होगी, ताकि वहां सुरक्षा का पहले से बंदोबस्त हो सके। डीएम-एसपी ने सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि नजर रखें कि कोई भी अफवाह न फैलाएं। अफवाह फैलाने वाले पर तुरंत कार्रवाई करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026