✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज रेलवे स्टेशन पहुंच पथ एवं अंडरपास को लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिवान बच्चा यादव ने शुक्रवार को महाराजगंज स्टेशन पर पहुंच कर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के मोहन बाजार साइड के पहुंच पथ के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न रेलवे फाटक को अंडरपास बनाने को लेकर सर्वे किया।
उन्होंने बताया कि महाराजगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शारदा देवी द्वारा दिए गए ज्ञापन पर वाराणसी मंडल से मिले निर्देश पर महाराजगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो के मोहन बाजार की तरफ पहुंच पथ के सुदृढ़ीकरण तथा रेलवे फाटक 1/सी नखास चौक, 2/सी पसनौली और 3/सी रामापाली रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने को लेकर सर्वे कर रिपोर्ट देने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी आलोक में यह सर्वे का कार्य हुआ है। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शक्तिशरण प्रसाद, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार, सेराज आलम, वार्ड पार्षद पति राजेश कुमार, उमेश कुमार, सिपु कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…