परवेज अख्तर/सिवान : दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गोपालपुर मोड़ के पास बुधवार की रात्रि बाइक से गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका मेलहनी गांव निवासी सुदर्शन राम की पत्नी भागमनी देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि भागमनी देवी बुधवार की रात करीब 9.30 बजे किसी स्वजन के साथ इलाज कराने दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी।
तभी दरौली-रघुनाथपुर मुख्य पथ पर गोपालपुर मोड़ के पास एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया , बाइक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने पर वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे इलाज के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…