दुर्घटना में शामिल बस समेत कर्मी पुलिस हिरासत में
परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता बाजार के समीप गोरखपुर के तरफ से बड़हरिया की ओर आ रही एक अनियंत्रित बस की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई।मृतक की पहचान गौसी हाता गांव निवासी शिव बली महतो (60 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौसी हाता निवासी शिबली महतो जो मंगलवार की देर संध्या बाजार करने के लिए अपने नजदीकी बाजार में आए हुए थे इसी बीच गोरखपुर के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें ठोकर मार दिया।मौके पर मौजूद लोगों ने चालक समेत बस को जप्त कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जहां सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस तथा कर्मी को अपने हिरासत में ले लिया।
उधर ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजी अहमद के देखरेख में इलाज शुरू किया गया कि इसी बीच घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक श्री अवध बिहारी चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे।खबर प्रेषण तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…