रघुनाथपुर

रघुनाथपुर में ठनका गिरने से वृद्ध की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार निवासी सुदामा यादव (65) की मौत शुक्रवार की दोपहर ठनका गिरने से हो गई। वे शुक्रवार की दोपहर मवेशी चराने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने के बाद स्थानीय अंचलाधिकारी सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी देवनारायण झा, अंचल निरीक्षक व थाना से पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल सहानुभूति जताते हुए हर स्तर से मदद का भरोसा दिलाया। सुदामा यादव की पत्नी पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुदामा यादव को चार पुत्र एवं तीन पुत्री हैं। मांझी विधायक विजय शंकर दुबे ने उक्त घटना की जानकारी डीडीसी और सदर एसडीओ को फोन से दी। साथ ही दुबे ने परिजनों को फोन कर सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024