Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

करपलिया गांव में शौच के लिए जा रहे वृद्ध को आवारा साढ़ ने किया घायल, अस्पताल में भर्ती

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गांव में रविवार की देर संध्या शौच के लिए जा रहे एक 80 वर्षीय वृद्ध को गांव का आवारा साढ़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार रंजन ने बताया कि घायल वृद्ध के माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घायल वृद्ध इसी गांव ठाकुर तिवारी (80 वर्ष)हैं।परिजनों ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति रविवार की संध्या शौच के लिए जा रहे थे तभी गांव का आवारा साढ़ उन्हें उठाकर पटक दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।खबर लिखे जाने तक घायल वृद्ध का इलाज सिवान सदर अस्पताल में जारी था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026