परवेज अख्तर/सिवान :-स्टेट हाइवे 73 पर सोमवार की दोपहर बसंतपुर के सिपाह मोड के समीप ट्रक की चपेट में आने से सूर्यपुरा के वृद्ध की मौत हो गयी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा के मृतक स्व. सुन्दर राम की पत्नी प्यारो देवी के बयान पर दर्ज कांड संख्या 328/20 में ट्रक नंबर BR-11 PA, 9278 के चालक पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने से पति की मौत होने का आरोप लगाया गया है.
बतादें कि मृतक सुंदर राम सोमवार को घर से बैंक के कार्य से घर से निकले. तभी स्टेट हाइवे 73 पर सिपाह मोड़ व गैस एजेंसी के समीप तेज व अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. पुलिस ने घायल को बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां से सीवान इलाज में जाने के दौरान वृद्ध ने कन्हौली के समीप दम तोड़ दिया. दुर्घटना होने पर ट्रक चालक मौका देख वाहन छोड़ फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…