छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड से सभी लोग परेशान हैं इसी बीच बहरौली कोठी गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर ठंड से बचाव के लिए आग सेक रही वृद्ध महिला के जूतों में लगी आग से कपड़ों में आग लगने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध की पहचान बहरौली कोठी गांव निवासी रामनाथ बैठा की 65 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद और आशिफ इकबाल की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला आग सेक रही थी कि जूतों से साड़ी में आग लग गयी जिससे महिला के चिल्लाने पर परिजनों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी। पीएचसी चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि महिला 90% तक जल गयी है जिसकी गंभीर हालत देख पटना रेफर किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…