छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में वृद्ध मां अपने ही बेटे से बराबर मारपीट से परेशान होकर थाना पुलिस के शरण में पहुंच गई।मामले में थानाध्यक्ष ने वृद्ध महिला को न्याय का भरोसा दिलाया। मामला है कि बहादुरपुर गांव में स्व कृष्णा प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी सुजाता कुंवर अपने बेटे से परेशान थाना पुलिस मे आवेदन दिया कि उनका बेटा विनय कुमार उनसे बराबर मारपीट करता है और पेंशन में मिलने वाले रूपये की छीना झपटी की जाती है। शुक्रवार की सुबह फिर से मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गई।
जिसका इलाज मशरक पीएचसी में कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही मामले में वृद्ध महिला के पुत्र विनय कुमार प्रसाद द्वारा भी थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें उसने भी मारपीट करने की बात बताई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही मामले में गांव वालों ने बताया कि वृद्ध महिला के सभी लड़के सरकारी नौकरी में पदस्थापित हैं यदि ऐसी हड़कत उनके द्वारा की जाती है तो वह निंदनीय है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…