Siwan News

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले सांसद ओम प्रकाश यादव

राजू के शव को भारत लाने की दिशा में पहल करने की कही बात

सांसद के निज सचिव व भाजपा नेता के साथ राजू के भाई ने विदेश राज्य मंत्री से की मुलाकात

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सांसद ओम प्रकाश यादव ने माननीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सीवान के राजू कुमार यादव के शव को भारत लाने की दिशा में तेजी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सांसद के निजी सचिव दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद सीवान ने सीवान के होनहार बेटे राजू के परिजनों को हर संभव मदद का वादा किया है व दुःख की इस घडी में व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त किया है। ज्ञात हो की इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की जान आइएसआइएस के आतंकवादियों ने ले लिया था। हाल ही में हमारे भारतीय नागरिकों का शव भारत आ गया. परंतु राजू कुमार यादव का शव नहीं पहुंच सका। सांसद के निजी सचिव ने कहा की राजू कुमार यादव के डीएनए सैमपल को दोबारा मिलान किया जा रहा है। पूर्व में राजू कुमार यादव के चचेरे भाई का ब्लड सैमपल डीएनए मिलान के लिए लिया गया था. जिस कारण 70 प्रतिशत ही डीएनए संबंध की पुष्टि हुई. इस कारण उसका शव नहीं आ सका. इस बार राजू कुमार यादव के अपने भाई नरेश यादव का ब्लड सैमपल मिलान के लिए एकत्र कर भेजा गया है, जहां 100 प्रतिशत डीएनए मिलान सफल होगा। सांसद के निजी सचिव दिनेश चन्द्र पांडेय ने भाजपा नेता सह तितरा पंचायत के मुखिया विनोद तिवारी व नीरज कुमार यादव (राजू कुमार यादव के भाई) के साथ विदेश राज्य मंत्री वीकेसिंह से मुलाकात किया। विदेश राज्य मंत्री ने नीरज कुमार यादव को भरोसा दिया कि सीवान के बेटे का शव भारत जल्द से जल्द लाया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026