परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को शनिवार को पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि दिलीप कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। इस मामले में एसपी ने बताया कि उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल रहीं थीं, इसको लेकर दो बार थाने का निरीक्षण किया गया था। कार्यों में लापरवाही पर उन्हें हिदायत दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताते चलें कि पूर्व से भी मिथिलेश कुमार पर कई आरोप लगते रहे हैं। सूत्रों की माने तो कई मामलों में आज तक कोई प्रगति नहीं कर पाने से एसपी नाराज थे। इसमें तेनुआ के पास व्यवसायी से लूट कांड एवं गोलीबारी की घटना, पूर्व उप प्रमुख के भतीजे की हत्या, अवैध बालू का कारोबार सहित कई मामलों में उन पर उंगली उठ रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…