✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने घटना में शामिल एक बदमाश को रिमांड पर लिया है।जिसे थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।
हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।रिमांड पर लिया गया बदमाश नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी पप्पू तिवारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड में रामनगर निवासी पप्पू तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…