बसंतपुर में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर 72 घंटे बाद शव का हुआ दाह संस्कार,अन्य आरोपियों की भी हुई गिरफ्तारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही के लाला मोड़ के समीप 20 जुलाई की रात रंगदारी देने से इन्कार करने पर बदमाशों ने सिपार निवासी सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें घायल सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव की इलाज के दौरान 22 जुलाई को पीएमसीएच में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई राजकुमार श्रीवास्तव ने छह नामजद तथा 11 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।पटना से सत्येंद्र का शव आने के बाद स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शव का दाह संस्कार नहीं किए थे। स्वजनों का आरोप था कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा और ना ही दुकानें खुलेंगी।पुलिस ने घटना के दिन एक और अन्य पांच आरोपितों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद प्रशासन व गामीणों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद स्वजनों ने मंगलवार को शव का दाह संस्कार कर दिया। बता दें कि पुलिस एक आरोपित दीपेश कुमार को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर ली थी और अन्य पांच आरोपितों को मंगलवार को कन्हौली बाजार से गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद जेल भेज दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपित कहीं भागने की फिराक में कन्हौली मोड़ पर एकत्रित हैं तभी वहां छापेमारी कर पांचों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में सानी बगाही निवासी गुड्डू कुमार महतो, संजीव कुमार महतो, दीपू कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, टुनटुन महतो शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026