Categories: पटना

पोते के बर्थडे पर बार बालाओं के संग शराब की खाली बोतल लेकर ठूमके लगाते दिखे दादा….फिर क्या दादा गए जेल….

पटना: खबर पश्चिम चंपारण से है जहां पोते के बर्थडे पर दादा को नर्तकी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। लेकिन अब इस वायरल वीडियो का खामियाज बुजुर्ग दादजी को जेल की सैर करके उठाना पड़ गया है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।

मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से जुड़ा हुआ है. जहां कुछ दिन पहले रमेश सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति के पोते के बर्थडे पर पार्टी का आजोजन किया गया था. पार्टी में लोगों के मनोरंजन के लिए नर्तकियों को भी बुलाया गया था। साथ ही अवैध शराब की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान खुद रमेश सिंह हाथ में शराब की बोतल लिए मंच पर पहुंच गए और डांसरों के साथ ठूमके लगाने लगे। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो को किसी ने बिहार के डीजीपी मुख्यालय को सेंड कर दिया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार और शिकारपुर थाना को कार्रवाई करने के निर्देश दिया। बाद में शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार शिकारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव पहुंचे। जहां से सैदपुर गांव निवासी रमेश सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो का रमेश सिंह ने स्वीकार करते हुए कहा कि नर्तकी के साथ में डांस किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026