सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा की पहल पर साइबर सेल ने सात लाख रुपया साइबर ठगों के हाथों तक पहुंचने से बचाया

  • 9 माह में साइबर सेल ने 54 खाता को किया गया होल्ड
  • 24 घंटे के अंदर शिकायत करने पर खाते को किया जाता है सीज
  • ठगी में सफलता नहीं मिलने का मुख्य कारण देरी से शिकायत करना

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मोबाइल धारकों को लुभावने संदेश और काल कर खाते से रुपयों की ठगी करने वाले साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए साइबर सेल की स्थापना सभी जिलों में की गई है। आनलाइन फ्राड करते हुए आमजनों के खातों को खाली करने वाले साइबर अपराधियों से निपटने के लिए साइबर सेल ने अपनी पकड़ एक तरफ जमा ली है। यही वजह है कि अलग-अलग मामलों में जनवरी से सितंबर तक 54 खाता को होल्ड किया गया है। इसमें करीब छह लाख 83 हजार 484 रुपया जो जाम हैं उसे जो साइबर ठगों के हाथ तक पहुंचने से बचाया गया है। बैंक खाता से संबंधित हो रहे फ्राड की स्थिति में 24 घंटे के अंदर शिकायत करने पर रुपये ट्रांसफर होने वाले खाते को सीज कर दिया जाता है। मिली जानकारी अनुसार जुलाई में सात, अगस्त में 11 आवेदकों एवं सितंबर में छह आवेदक लाभान्वित हुए हैं।साइबर सेल के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर शिकायत करने पर रुपये ट्रांसफर होने से बचाया जा सकता है।अधिकतर मामलों में देरी से पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज करते हैं।

साइबर सेल में अबतक 1383 मामले दर्ज

बतादें कि अभी तक साइबर सेल में कुल 1383 मामले आए हैं। इसमें दो अस्वीकृत और 29 ने शिकायत वापस ले ली। जबकि 69 मामले बंद हुए और 120 पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि अभी 1146 मामले प्रक्रियाधीन हैं।

कहते हैं एसपी

साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए जिला में साइबर सेल की स्थापना की गई है। सेल में कार्यरत कर्मियों की मदद से अबतक तकरीबन सात लाख रुपये विभिन्न खाताधारकों का बचाया गया है। ऐसे मामले में 24 घंटे के अंदर पीड़ित को शिकायत करनी चाहिए। अक्सर देरी करने के कारण मामलों में सफलता नहीं मिल पाती है।

श्री शैलेश कुमार सिन्हा (एसपी सिवान)

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026