Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अंतिम दिन महाराजगंज व गोरेयाकोठी विस से 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन महाराजगंज में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें महाराजगंज विधानसभा से नौ तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी शामिल हैं। महाराजगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ रामबाबू कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन लोजपा से पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन सिंह, कांग्रेस से पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, निर्दलीय खादिम हुसैन, विशंभर सिंह, निर्दलीय अभिमन्यु कुमार एनसीपी से हरिकिशोर प्रसाद, जनता दल राष्ट्रवादी सत्येंद्र कुमार गांधी, सर्वजन हिताय पार्टी से जितेंद्र कुमार, निर्दलीय कृष्ण सिंह ने नामांकन दाखिल किया। गोरेयाकोठी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रवीण कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन भाजपा से देवेशकांत सिंह, राजद से नूतन देवी, निर्दलीय जवाहर साह, रामायण यादव, लालबाबू शर्मा, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह, भारतीय इंसाफ पार्टी से इम्तियाज मियां, जागरूक जनता पार्टी से प्रमोद कुमार साहवाल, द प्लुरलस पार्टी से जितेश कुमार सिंह, एनसीपी रवींद्र पांडेय ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के अंतिम दिन मुख्य गेट पर अ‌र्द्धसैनिक बल तैनात

नामांकन के अंतिम दिन होने के कारण अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। ड्रॉप गेट पर अर्धसैनिक बल तैनात थे। प्रत्याशी एवं उनके दो प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति थी। सभी की सघन जांच की जा रही थी।

प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों समर्थक पहुंचे नामांकन स्थल तक

विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल के लिए अपने घर से चले तो हजारों समर्थक उनके साथ नारेबाजी करते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता अलग-अलग परिधान में पहुंच रहे थे।

महाराजगंज से कुल 29 व गोरेयाकोठी से 24 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कुल 29 तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से 24 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024