पटना: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह शहर के बीचो-बीच पुलिस को चुनौती देते हुए कोटवा पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र को गोलियों से भून डाला। मुखिया पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गाड़ी में रखकर अस्पताल चौक जाम कर दिया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।
ग्रामीण पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर कई थाना पुलिस पहुंची हुई है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है। घटना नगर थाना क्षेत्र गायत्री मंदिर के पास की घटना बतायी जा रही है। गायत्री मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने कोटवा पंचायत के पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह के बेटे का गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कोटवा पंचायत के पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह के पुत्र कुणाल सिंह के रूप में की गयी।
ग्रामीणों के अनुसार पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह की हत्या 2005 में अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुटी है। दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच गोली मारकर हत्या से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। अस्पताल चौक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया गया। वरीय पदाधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…