Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नाग पंचमी के अवसर पर पतार रामजीत बाबा स्थल में दुधविषेक को लेकर उमडे श्रध्दालु

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सोमवार को पतार में नाग पंचमी के लिए अवसर पर रामजीत बाबा को दुधविषेक को लेकर दूरदराज के श्रद्धालु उमडे । उक्त गांव निवासी सह प्रिंस कल्ब सचिव राजा सिह बताया कि पर्व 1990से ही पुजा आरम्भ की जा रही है । प्रति वर्ष की भांती इस वर्ष विषेश रूप से कतार बद्ध दुकान सजाया गया था । दूरदराज के श्रद्धालु में महिलाये, पुरूष व बच्चे अलग अलग कतार बद्ध होकर दुग्ध अभिषेक करते देखा गया । मेला में सुरक्षा व शांति को लेकर रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में मेला इर्द-गिर्द में पुलिस जवान की तैनाती की गई थी । पुजा के बाद महिलाये अपनी मनोपसंद का समानो की खरीदारी करती रही । सभी स्थानो पर पुर्ण रूप से शांति बनी रही । इधर राजा के नगरी राजपुर में यादव टोला में नाग देव का भव्यपुजा व आर्चना की गई । पुजा समिति अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया विगत चार वर्षो से नाग बाबा का पुजा जारी है । इस वर्ष छपरा निवासी प्रदुम्न प्रदेशी व औरंगाबाद निवासी रोशन राज ब्यास का महामोकबला देखा गया । दोनो ब्यास के गाना , तान व नृत्य देख दर्शकदिर्घा में ग्रामीणों ने झुमते तालियां ध्वनि गुजने लगी । मौके पर दिनेश कुमार यादव , मुद्रिका यादव , जे पी यादव , पंकज कुमार, रवि कुमार , खेदन बीन ,ओम प्रकाश यादव , विश्व नाथ यादव ,राज किशोर यादव व पुजेरी राम उदार सिह आदि सैकडो लोग मौजूद रहे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026