परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव में कुत्ते द्वारा हुई मोतिउर रहमान उर्फ भंगी की सात वर्षीया पुत्री नाजिया की मौत के बाद दूसरे दिन शनिवार को गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं नाजिया की मां, फुआ समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह नाजिया अपनी फुआ के साथ बाहर शौच करने गई थी। फुआ उसे छोड़कर चली। बाद में पता चला कि कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर हत्या कर दी है। यह जानकारी घर के बाहर काम करने गई पड़ोस की महिलाओं ने दी। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार, सीओ गौरव प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि ऐसे घटना के लिए मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। फिर भी इस केस को देखते हुए जिला और राज्य सरकार से आदेश आकस्मिक दुर्घटना मौत में अगर आदेश मिलता है तो उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…