बड़हरिया में नामांकन के दूसरे दिन 348 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  • वार्ड पद के लिए प्रत्याशियों की भीड़ देखते हुए बाहर भी नामांकन का केंद्र बनाया गया था
  • बारिश में भींगते नामांकन के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
  • एसडीओ के यहां हो रहा जिला परिषद नामांकन
  • 04 ड्राप गेट पर जांच के बाद अंदर जाने की अनुमति
  • 29 ने नामांकन माधोपुर पंचायत से पर्चा दाखिल किया

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे बुधवार को बारिश में भी अभ्यर्थियों को नामांकन को लेकर भीड़ थी। नामांकन को लेकर चार ड्राप गेट पर कागजात की जांच करने के बाद अंदर नामांकन के लिए प्रेवश कराया जा रहा था। बारिश में भी महिला अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए भींग कर नामांकन कराने जाते देखा गया। मेन गेट पर प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। गेट के सामने बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, सीओ अनिल श्रीवात्सव, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर दलबल के साथ मौजूद थे। सबसे अधिक वार्ड सदस्य के नामांकन के लिए भीड़ उमड़ी थी। वार्ड की भीड़ देखते हुए बाहर भी नामांकन का केंद्र बनाया गया था।

वार्ड सदस्य के नामांकन केंद्र पर बीएओ रवि शुक्ला व जेएसएस कृष्णा कुमार मांझी तैनात थे। अभ्यर्थियों के बैठने के लिए पंडाल का निर्माण किया गया था। बीडीओ ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए पड़रौना पंचायत की प्रत्याशी किरण देवी, माधोपुर पंचायत से सब्बिल अहमद, लकड़ी दरगाह से श्रीराम साह सहित 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बीडीसी सदस्य पद के लिए कैलगढ़ दक्षिण से अनुराग कुमार सहित 29 ने नामांकन किया। पंच पद के लिए 25, वार्ड सदस्य पद के लिए 250, सरपंच के लिए 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से कहकशां फिरदौस, मंजू देवी सहित अन्य ने एसडीओ के यहां नामांकन पत्र दाखिल किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026