रघुनाथपुर में नामांकन के तीसरे दिन 212 ने भरे पर्चे

  • 27 अक्तूबर तक यहां नामांकन का चलेगा कार्यक्रम
  • 05 पदों का नामांकन पत्र लेने के लिए बने 10 टेबल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में आठवें चरण में हो रहे पंचायत आम चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए धुरंधर तो मैदान में उतर ही रहे हैं। युवा पीढ़ी भी अपना नामांकन दाखिल कर रही है। इनमें कई अविवाहित लड़के और लड़कियां शामिल है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 212 लोगों ने अपना नामांकन पत्र भरा। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 9, सरपंच पद के लिए 16, बीडीसी पद के लिए 12, पंच पद के लिए 45 और वार्ड पद के लिए 130 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

ब्लॉक कैम्पस में अलग-अलग पदों के लिए 10 काउंटर बने हैं। जहां पर उम्मीदवारों से उनका नामांकन पत्र लिया जा रहा है। इधर, सीओ अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर और सीआई महावीर मांझी नामांकन कार्य के दौरान पूरे दिन कैम्पस में बने रह रहे हैं। 24 अक्टूबर को रविवारीय अवकाश होने के कारण नामांकन का कार्य नहीं होगा। सोमवार 25 अक्टूबर, मंगलवार 26 अक्टूबर और बुधवार 27 अक्टूबर को ही उम्मीदवार अब नामांकन पत्र भर सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024