Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शमसुद्दीन उर्फ लड्डन मियां हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बीते वर्ष दो अगस्त को हुई थी लड्डन की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सीवान:
शहर के कपड़े के थोक व्यवसाई लहेरा टोली मोहल्ले के आलिया मस्जिद के समीप निवासी स्वर्गीय मोहम्मद आसिफ के पुत्र शमसुद्दीन उर्फ लड्डन मियां को बीते वर्ष 2 अगस्त की रात्रि अपराधियों ने उसी के मकान में गोली मारकर हत्या कर दिया था. बीते वर्ष 2 अगस्त की रात्रि करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था. जब रात्रि 12 बजे तक व्यवसाई लड्डन मियां वापस नहीं आया तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी. परिजनों द्वारा मोबाइल फोन पर 50 से भी अधिक बार फोन किया गया. लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. जिसके बाद परिजन ने 12:30 बजे रात में वे स्टेशन रोड स्थित अपने मकान पर खोजने के लिए गये थे. परंतु मकान के गेट के बाहर से ताला देखकर परिजन वापस लौट गए यह. उसके बाद रात्रि करीब 2:30 बजे पुनः स्टेशन रोड स्थित अपने मकान पर गए तथा चाय दुकानदार से मकान की दूसरी चाबी मांग कर गेट को खोला.

गेट खुलने के बाद परिजन जब अंदर कमरे में गए तो देखा कि खून से लथपथ लड्डन मियां मृत पड़ा हुआ था.गोली मारने के बाद अपराधी उसके घर में ताला जड़ कर फरार हो गये थे.घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देर रात करीब ढाई बजे चली थी जब उन्होंने मकान की दुसरी चाबी मंगाकर गेट खोला था. हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो शराब की खाली बोतल एक जिंदा गोली तथा खाने-पीने के कुछ सामान को बरामद किया था. इस मामले में पुलिस को हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी. मंगलवार की रात्रि पुलिस ने इस मामले के एक अप्राथमिकी आरोपी पुरानी किला पोखरा निवासी बिस्मिल्लाह के पुत्र नसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026