परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद तकिया स्थित वार्ड-14 के एक मकान से चोरों ने एक लाख के गहना समेत डेढ़ लाख नगद की चोरी कर ली है. मामले में पीड़ित मो. मनान ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि उक्त मकान अब्दुल जुम्मादीन का है. जो असम में रहता है. इस मकान की देखभाल की जिम्मेदारी अब्दुल के साले मो. मनान की है. मो. मनान ने बताया कि मकान के मेन गेट का ताला नहीं खुला था, परंतु चोर सिढ़ी के बगल स्थित दरवाजा से मकान में प्रवेश किये होंगे.
पीड़ित का कहना है कि जब अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के दरवाजा का ताला टूटा था, तथा चोरों ने जेवरात सहित अन्य सामग्रियों की चोरी कर ली है. मुफस्सिल थाना में दिये पीड़ित मो. मनान ने कहा है कि चोरी किये गये सामानों में 50 हजार का कंगन, 40 हजार का हार तथा 10 हजार की अंगूठी शामिल है. इसके अलावे चोर जो सामान लेकर गये हैं, उसकी कीमत तकरीबन 50 हजार रूपये की है. पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…