परवेज अख्तर/सिवान:
गुठनी पुलिस ने बेलौर गांव के समीप से 220 लीटर यूपी निर्मित बंटी बबली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली कि यूपी से बेलौर के रास्ते एक युवक डिस्कवर बाइक से शराब लेकर जा रहा है. थानाध्यक्ष सूचना पर एएसआई राजेश कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ निगरानी में लग गये और ज्योहीं युवक बाइक शराब रख कर बेलौर-जतौर मार्ग पर पहुंचा की पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार किया गया युवक दरौली थानाक्षेत्र के दोन गांव निवासी उमेश भगत का पुत्र राहुल कुमार है. बताया जाता है कि राहुल यूपी से शराब लाकर अपने गांव क्षेत्र में सप्लायी देता है. राहुल कुमार की बजाज डिस्कवर बाइक जप्त कर ली गयी है तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…