परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर स्थानीय पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल रुपए निकासी के आरोप में जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ निवासी विपिन बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में करहीं खुर्द निवासी सुभाष यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के संबंध में सुभाष यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने अपने को यूटीआई कंपनी का कर्मी बताया और मुझसे मेरी पत्नी मिंता देवी का आधार नंबर, पैन व एटीएम कार्ड के जांच की बात कह घर पर ही रहने को कहा। इसके बाद शाम के करीब 6 बजे वह आया एवं मेरी पत्नी का आधार, पैन व एटीएम कार्ड मांगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…