परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के बाबू हता गांव में छापेमारी कर रसूलपुर पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राम उर्फ साधु के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार व्यक्ति बाबू हाता गांव निवासी मैनुद्दीन साईं का पुत्र सलाउद्दीन साह बताया जाता है। जिसके खिलाफ मुखिया नंदकिशोर राम ने 4 दिनों पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने थाना कांड संख्या 366/19 के तहत सलाउद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी फिर जांच पड़ताल के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीन मामले में नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…