परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शुक्रवार को विधि व्यवस्था एवं सूचना संकलन के दौरान गुप्त सूचना पर मुड़ा गांव में छापेमारी की. जहां पुलिस टीम को देख दो बड़ा झोला लिए भाग रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार धंधेबाज श्रीराम सिंह के पास बरामद झोले की तलाशी में पुलिस ने विदेशी शराब के 45 पीस ट्रेटा पैक एवं 10 लीटर देशी शराब की खेप को बरामद कर लिया.
पूछताछ में गिरफ्तार धंधेबाज ने पुलिस को बताया कि मोलनापुर का महेंद्र प्रसाद शराब का क्रय-विक्रय करने के लिए शराब देता है. मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के बयान पर 178/22 दर्ज कर गिरफ्तार मुड़ा के श्रीराम सिंह व मोलनापुर के महेंद्र प्रसाद को नामजद किया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…