परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव गांव से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने एक जिंदा देशी कारतूस एवं फाइटर के साथ बसांव जमादार टोला निवासी योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बसंतपुर थाना के सअनि प्रमोद कुमार सिंह के बयान पर कांड संख्या 367/18 दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि बसांव जमादार के टोला निवासी मनु सिंह उर्फ बनरिया एवं उसका पिता योगेंद्र सिंह अपने घर में अवैध पिस्तौल तथा गोली रखे हुए हैं। वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर जब पुलिस बलों के साथ बसांव जमादार के टोला निवासी मनु के घर पहुंचा तो दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस बलों के सहयोग से एक को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम योगेंद्र सिंह बताया। उसके बाद घर की तलाशी के दौरान एक जिंदा देशी कारतूस एवं एक स्टील का फाइटर बरामद हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को योगेंद्र सिंह को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…