छपरा

देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, एक भागने में सफल

परवेज अख्तर/छपरा :- जिले के जलालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के जुरन छपरा गांव स्थित चंवर में अपराध की योजना बना रहे एक युवक को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |वहीं एक अन्य युवक भागने में सफल हो गया |गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस द्वारा एक देशी कटा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है | पुलिस को यह सफलता गश्ती के दौरान मिली |.गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष असद्दुल इस्लाम ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चंवर में बैठकर अपराध की योजना बना रहे है |जिसके बाद पुलिस ने उक्त सूचना को आधार बनाकर घटना स्थल पर पहुंच छापेमारी करते हुए एक युवक को दबोच लिया|हांलाकि एक अन्य युवक किसुनपुर टोला निवासी 18 वर्षीय अनूप साह पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने मे सफल हो गया | गिरफ्तार किये गये युवक की पहचान किसुनपुर टोला निवासी नरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार सिंह के रूप में की गई है| थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक एक ही गांव के है जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी| .छापेमारी दल में पुअनि संजय कुमार भी शामिल थे |

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026