परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मलपुरवा घाट से शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक तस्कर को तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं सहित पकड़ लिया। पकड़ा गया पशु तस्कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव निवासी नसीम खां बताया जा रहा है। पशु तस्कर नसीम ने पुलिस को बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास गांव निवासी सह पूर्व मुखिया मुन्ना मियां पशु तस्कर का मुख्य सरगना है, जो कुछ स्थानीय लोगों की मदद से इस क्षेत्र में पशु तस्करी का कार्य लगभग 15-20 वर्ष से करता है। पुलिस ग्रामीणों के आवेदन पर पशु तस्कर हरिहास गांव निवासी मुन्ना मियां, बघड़ा गांव निवासी नसीम खां एवं पशु तस्करी में सहयोग करने वाले दरौली निवासी भरत सिंह, मलपुरवा निवासी गुलाब चंद, उपेंद्र माली, जितेंद्र माली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं जब्त मवेशियों को ग्रामीणों को देख रेख करने के जिम्मे पर सुपुर्द किया गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…