परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अन्तर्गत मधवापुर में कई दिनों से चल रहे शराब के कारोबार की भनक लगते ही मंगलवार की दोपहर चैनपुर की पुलिस ने नाटकीय ढंग से जाल बिछाया. इधर पुलिस ने ग्रामीणों के वेश में शराब लेने के लिए मधवापुर शराब के अड्डे पर पहुंच गए व शराब कारोबारियों से शराब पीने के लिए मांग की. तब कारोबारियों ने एक खोप से निकाल कर शराब को देने लगे. तब पुलिस ने इसी दरम्यान रंगे हाथ शराब माफिया राजाराम यादव को धर दबोचा.
जबकि इसके सहयोगी सुदिश यादव एवं बिंदा यादव पुलिस के गिरफ्त से भागने में सफल हो गए. इस संदर्भ में ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एक खोप में शराब रखकर बेच रहे थे. इसी दरमियान मिली सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से छापेमारी की गई. तब शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद खोप से 20 लीटर देसी शराब को भी बरामद किया गया है. हालांकि सुदिश यादव व बिदं यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. फिलहाल तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…