Siwan News

आंदर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

परवेज़ अख्तर/सीवान:- अखिल भारतीय राजभर संगठन द्वारा जिले के आंदर प्रखण्ड कार्यालय पर राजभर जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता और संचालन प्रदेश सलाहकार सभापति राजभर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद राजभर ने कहा कि राजभर और रजवार एक ही जाति हैं जिसमें रजवार को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल गया है और राजभर को नहीं मिल पाया है, हमारी मांग है कि राजभर जाति को अतिपिछड़ा वर्ग से विलुप्त कर रजवार की श्रेणी में रखा जाये, साथ ही साथ सभी गरीब राजभर समाज को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान एवं शौचालय बनाया जाये एवं भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दिया जाये तथा वृद्ध व्यक्तियों को पेंशन दिया जाये। सभा को उपेन्द्र राजभर,भोला राजभर,दिनेश राजभर,रामचंद्र राजभर,राजेंद्र राजभर,डॉक्टर दिनेश राजभर,विशाल राजभर,मुखिया लीलावती देवी ने संबोधित किया और इस अवसर पर रामस्नेही राजभर,चन्द्रिका राजभर,राजकिशोर राजभर,अजय राजभर इत्यादि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026