सिवान में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शहर के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में रविवार को एक दिवसीय धरना दिया। वहीं राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौान राहुल गांधी की संसद की सदस्यता न्यायालय का सहारा लेकर मोदी सरकार द्वारा समाप्त किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत की जनता राहुल गांधी के उस सवाल का जवाब चाहती है जिसके द्वारा उन्होंने यह मांग की 20 हजार करोड़ जो विभिन्न सेल कंपनियों के माध्यम से अडानी के खाते में गए, वे पैसे किसके हैं।

आज अडानी इस देश के रक्षा सौदों में सीधे भागीदार बन गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय का हमेशा सहयोग रहा। डा के एहतेशाम ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने गोरों से देश को आजाद कराया उसी प्रकार काले अंग्रजों से भी देश को आजाद कर देश में प्रजातंत्र की रक्षा कांग्रेस करेगी। शिवधारी दूबे ने कहा कि जिस परिवार का सदस्य अंग्रेजों की जेल में सर्वाधिक दिनों तक जेल की यातनाएं सही उस परिवार के होनहार को सडयंत्र से सदस्यता समाप्त कर दिया गया। धरना में रमाकांत सिंह, ईद मोहम्मद, अखिलेश सिंह, बच्चा तिवारी, नीरज यादव, विजय शेखर चट्टान, जय प्रकाश दुबे, अल्लाउद्दीन अंसारी, विकास तिवारी, संस्कार, शशि गुप्ता, सुशील कुमार, नीरज यादव आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026