परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि बिना सूचना स्कूलों से गायब शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटा जायेगा. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रैनी व प्राथमिक विद्यालय धनौता में शिक्षकों के अकारण ही गायब होने पर यह बात कही. बताते चलें कि 17 दिसंबर से जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंढ़ के बीच जिला पदाधिकारी के निर्देश पर डीइओ चंद्रशेखर राय ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में वर्ग एक से 12 के पठन पाठन को 21 दिसंबर तक स्थगित करते हुए, स्कूलों में शिक्षक सहित शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए विभागीय कार्यो को करने की बात कही थी. परंतु उक्त दोनों स्कूलों के शिक्षक नदारद पाये गये. बीइओ अजय कुमार ने बताया कि सीआरसीसी से मामले में पूछताछ करते हुए उनसे जांच करायी जायेगी. मामला सही पाये जाने पर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…