परवेज अख्तर/सिवान:- सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में सोमवार की शाम एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूरदर्शन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भावविहृल कर दिया। कार्यक्रम का इस दौरान एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। अनवर हुसैन ने गायक मुकेश के सदाबहार गीत होठों पर सच्चाई रहती है जहां दिल में सफाई रहती है गीत प्रस्तुत किया। दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई गीत प्रस्तुत किए गए। इससे पहले सांस्कृतिक उदघाटन डीएम रंजीता, एसपी नवीनचंद्र झा, सदर एसडीओ अमन समीर व एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि देश की रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारे वीर सैनिकों की है। कहा कि ऐसे वीर सैनिकों के लिए मन में आदर की भावना होनी चाहिए। मौके पर गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, डीएसओ संतोष कुमार झा व भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…