गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी बाजार की है घटना
परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी बाजार पर निर्माणाधीन भवन का ढलाई छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद भवन निर्माण करा रहा ठेकेदार फरार हो गया. घटना के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों द्वारा शव को घर पर लाया गया.
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेसुध हो गयी. पुलिसिया दबाव के बाद हरिहरपुर लालगढ़ गांव के लोगों ने मजदूर के शव को लद्दी बाजार पर ले गए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि लद्दी बाजार पर निर्माणाधीन भवन का छत की ढलाई के दौरान छत गिरने से मजदूर की मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.
मृतक हरिहरपुर लालगढ़ गांव का अर्जुन मांझी है. गरीब परिवार से होने के कारण मृतक राजमिस्त्री के साथ-साथ मजदूर का भी काम करता था. पंचायत के मुखिया रामचंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक अर्जुन मांझी को दो पुत्र हैं. मृत मजदूर विगत एक माह से लदी बाजार पर मजदूर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…