Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्कॉर्पियो-ट्रक की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

शादी समारोह में से स्कार्पियों में सवार होकर लौट रहे थे भी

यूपी के लार थानाक्षेत्र के चौडीहा गांव के समीप हुयी घटना

मृतक मोतिहारी जिला निवासी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान:- यूपी-बिहार को जोड़ने वाले रामजानकी मुख्य मार्ग पर लार थानाक्षेत्र के चौडीहा गांव के समीप बुधवार सुबह शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो की सीधी भिड़ंत गिट्टी लदे ट्रक से हो गयी. दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर हो मौत गयी. वहीं स्कार्पियो में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौत का शिकार व्यक्ति मोतिहारी जिला निवासी बताया जाता है. जबकि अन्य घायल सीवान शहर के पुरानी बाजार स्थित बनिया टोली के रहने वाले बताये जाते हैं. उक्त सभी लोग सीवान बनिया टोली निवासी स्व. इंद्रदेव प्रसाद की बेटी की शादी में शामिल होने गोरखपुर गये थे. शादी के बाद सभी लोग बुधवार की सुबह वापस सीवान आ रहे थे. अभी वह लार थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव स्थित गैस गोदाम के सामने पहुंचे ही थे ट्रक से भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को लार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया. जहां से उनकी हालत नाजुक देख देवरिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इधर मौके पर पहुंची लार पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया. मोतिहारी निवासी मृत व्यक्ति सीवान की शिवकुमारी देवी का संबंधी है. घायलों में विपिन कुमार, शोभा देवी, दीपा देवी, दीपक कुमार व शिवकुमारी देवी शामिल है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों व संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. चंद मिनट में शादी की सारी खुशियां काफूर हो गयी. लोग उस घड़ी को कोसे जा रहे थे जब उक्त लोग स्कार्पियो से सवार होकर सीवान जाने के लिए निकले थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026