Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दो बाइक की भिड़ंत में एक की स्पॉट डेथ, दूसरे घायल को कराया गया भर्ती

सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव में सेमाटार की ओर जाने वाली सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के कब्‍जे में हैं दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन

मृतक की पहचान टरवां गांव निवासी अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। घायल चित्‍ताखाल गांव का रहने वाला धर्मेंद्र यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल के होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, दोनों दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन पुलिस के कब्‍जे में हैं।

काफी तेज गति से आ रही थीं दोनों बाइक

ग्रामीणों की मानें तो दोनों बाइक काफी तेज गति से आ रही थीं। टक्‍कर लगते ही दोनों बाइक पर सवार चालक बहुत दूर जाकर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और लहूलुहान हालत में दोनों को अस्‍पताल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई। इस बीच एक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस बुलाई गई।

पहुंचे दारोगा और स्‍वजनों को दी घटना की जानकारी

सड़क दुर्घटना की सूचना पर दारोगा राजेश कुमार पहुंचे। उन्‍होंने अर्जुन की जेब से मोबाइल निकाला और उससे घर का नंबर ढूंढ कर कॉल किया। इसके बाद स्‍वजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही घायल के स्‍वजनों को भी बुलाया गया। मृत अर्जुन वार्ड सदस्‍य बताए जा रहे हैं। उनकी पत्‍नी लीलावती देवी, बेटे अभिमन्‍यु सहनी और बेटी सरिता देवी का पुलिस ने बयान लिया। पोस्‍टमॉर्टम कराने के बाद शव स्‍वजनों को सौंप दिया गया। घायल को डॉक्‍टरों ने पीएचसी से सिवान सदर अस्‍पताल रेफर किया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। स्‍वजनों का कहना है कि वे बेहतर इलाज कराने के लिए घायल को गोरखपुर या पटना लेकर जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024