Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ट्रैक्टर व मैक्सिमो की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट एनएच 101 पर नदुआं गांव के पास सोमवार की रात मैक्सिमो वैन और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में वैन पर सवार सारण जिले के सहाजितपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई. उस पर सवार एक बुजुर्ग बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के झगरू पाल बुरी तरह घायल हो गए. वहीं ट्रैक्टर पर सवार छह मजदूर भी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल भगवानपुर सीएचसी लाया गया. घटना की सूचना मिलने पर एएसआई आफताब आलम व सुजीत पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को लोगों की मदद से सड़क के किनारे करा दिया, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से जारी हो सके.

मृतक सारण जिले के सहाजितपुर गांव निवासी शम्भू चौधरी का सोलह वर्षीय पुत्र प्रदीप चौधरी था. वह खलासी का काम करता था. मैक्सिमो पर सवार घायल बुजुर्ग झगरू पाल छपरा से इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी. जबकि ट्रैकर पर सवार मजदूर ढलाई करके घर लौट रहे थे. घायल मजदूर मेढुका गांव के सुनील साह, सुरेन्द्र साह, उमाशंकर साह, संतोष महतो, राजकिशोर साह, कामेश्वर साह हैं. इसमें राजकिशोर साह का पैर टूट गया है. दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए.

इस मामले में मृतक के पिता शम्भू चौधरी के आवेदन पर थाने में बिना नंबर के ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इसमें उसने ट्रैक्टर ड्राइवर पर तेजी एवं लापरवाही से मैक्सिमो में धक्का मार देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कब्जे में लिए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026