सिसवन में कार सवार युवक से फायरिंग कर लूटे एक लाख नगद व सोने का सिकड़ी

बाइक सवार अपराधियों ने कौली छपरा गांव के सामने नहर पर दिया वारदात को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कौली छपरा गांव के एक कार सवार युवक ने रविवार की देर रात्रि बाइक सवार बदमाशों के द्वारा फायरिंग कर एक लाख रुपये नगद व एक सोने कि सिकडी लूटने की जानकारी पुलिस को दी हैं. घटाना के बारे में पीड़ित कौली छपरा गांव के छठू यादव के पुत्र दिनेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम वह अपने कार से महानगर गांव से पैसा लेकर घर लौट रहा था. तभी तिलौता महानगर सड़क पर गांव के समीप पहुंचने पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार हाथियार से लैस दो अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक आगे खड़ा कर मेरी गाड़ी को रोक लिया. बाइक सवार लड़कों में से एक नीचे उतरा. इनमें से एक ने ड्राइवर साइड की खिड़की खोलकर मुझे पकड़ लिया तथा दूसरे युवक ने मेरी जेब से एक लाख रुपये व गले से सोने का सिकड़ी निकाल लिया. इसके बाद भगाने के दौरान आरोपी कार के पीछे तीन गोली चलाई. जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया कि एक और बाइक पर तीन अन्य लोग भी हमारे गाड़ी के आस-पास घूम रहे थे. आरोपी बाइक पर सवार होकर भरवालिया गांव की तरफ भाग गए. सूत्रों की माने तो पीड़ित दिनेश यादव ने पुलिस को बताया हैं कि घटना में शामिल एक अपराधी को वह पहचानता है. जिसके बारे में लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दिया है. इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुट गई है.

महानगर गांव से पैसा लेकर घर लौट रहा था पीड़ित

पीड़ित दिनेश यादव ने बताया कि वह बीते 12 मई को सऊदी अरब से अपने घर आया है. वह सऊदी अरब में रहता था तो वहां पर जो भी उनको सैलरी मिलती थी, वह ससुर के अकाउंट पर भेजता था. बताया कि उनका ससुर हरपुर गांव निवासी महेश यादव सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक शादी समारोह में आए हुए थे. दिनेश अपनी कार से गांव के दो लड़के विशाल यादव व विजय यादव के साथ पैसा लाने महानगर गया था. वह अपने ससुर से एक लाख रुपया लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के समीप सशस्त्र अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं सिसवन के थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं मामले को वरीय पदाधिकारी से अवगत करा दिया गया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026